फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सलमा अंसारी ने गंगा आरती व हवन में भाग लिया

सलमा अंसारी ने गंगा आरती व हवन में भाग लिया

Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सलमा अंसारी ने गंगा आरती व हवन में भाग लिया
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचीं। उन्होंने आश्रम की सांध्यकालीन गंगा आरती व हवन में प्रतिभाग किया। इस दौरान सलमा अंसारी ने परमार्थ निकेतन की गतिविधियों का अवलोकन किया। अंसारी ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि द्वारा आयोजित सर्वधर्म सद्भाव कार्यक्रम पर आधारित शॉर्ट फिल्में भी देखीं। इस अवसर पर परमार्थ गुरुकुल के ऋषि कुमारों और मदरसा के छात्रों ने वेद मंत्रोच्चारण और कुरान की आयतों का पारायण किया। सलमा अंसारी ने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता और सर्वधर्म सद्भाव जागरूकता अभियान से निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ-स्वस्थ और समभाव का वातावरण मिलेगा। इसके बाद उन्होंने गंगा स्नान व प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर साध्वी आभा सरस्वती, आश्रम के प्रबंधक रामअनंत तिवारी, नंदिनी त्रिपाठी, लक्की सिंह, आरके दीक्षित के अलावा परमार्थ गुरुकुल के ऋषि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed