{"_id":"5b35139d4f1c1b6d4d8b90e7","slug":"153020508520-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग संगम पर बुजुर्ग महिला गंगा नदी में बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग संगम पर बुजुर्ग महिला गंगा नदी में बही
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। गंगा संगम पर एक वृद्धा नदी में बह गई। महिला की पहचान हिंडोलाखाल के पंवारगांव की 80 वर्षीय दीपा देवी पत्नी स्वरूप सिंह के रुप में हुई है। पुलिस गंगा नदी में महिला की तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार सुबह हमेशा की तरह अलकनंदा-भागीरथी के संगम स्थल पर नहाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। सुबह नौ बजे एक वृद्ध महिला ने संगम पर गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूजा के बाद वृद्धा पुन: गंगा में सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग को पारकर आगे चली गई और पानी में डुबकी लगाई। जब तक कोई कुछ समझता वह तेज धारा में बह गई। मौके पर पुलिस को वृद्धा का थैला मिला। इसमें पर्ची पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। यह नंबर वृद्धा की बहू का निकला। थाना प्रभारी देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी है कि वृद्धा नहाने के बाद दोबारा नदी में गई थी। ब्यूरो