{"_id":"5b350b284f1c1bed778b6760","slug":"15302029216-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक बाधित रहा जोशीमठ-मलारी हाईवे, वाहनों की आवाजाही रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक बाधित रहा जोशीमठ-मलारी हाईवे, वाहनों की आवाजाही रही ठप
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। चीन सीमा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे भूस्खलन के कारण सुरांईथोटा में छह घंटे तक बंद रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बारिश के दौरान सुरांईथोटा में चट्टान से भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया। स्थानीय लोगों को वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर बीआरओ के अधिकारी और मजदूर मौके पर पहुंचे। मशीनों के जरिए हाईवे पर आए बोल्डर और मलबे को हटाया गया और दोपहर दो बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सुरांईथोटा में चट्टानी भाग से मलबा और पत्थर बारिश होते ही हाईवे पर आ रहा है। प्राथमिकता के आधार में यहां मजदूर और मशीनों की तैनाती की गई है।