{"_id":"5b350a414f1c1b624d8b8960","slug":"153020269015-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के घर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के नगली गांव में 15 दिनों से पानी नहीं आने से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रधान के घर पर प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि गांव में भारी पेयजल संकट बना है लेकिन ग्राम प्रधान कोई व्यवस्था ही नहीं ले रहे हैं। एक घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रधान ने जल संस्थान के अवर अभियंता से फोन पर वार्ता की। अवर अभियंता ने दो दिनों में पेयजल सप्लाई सुचारु करने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण माने।
बृहस्पतिवार को नगली के नवीन बहुगुणा, जगवीर कठैत, जानकी प्रसाद नवानी, मदन कठैत, महेंद्र सिंह, दीपक कठैत, अनिल सिंह, रणजीत सिंह आदि सुबह दस बजे प्रधान भुवनेश्वरी कठैत के घर पर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं, लेकिन ग्राम प्रधान समस्या से निजात के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए प्रधान भुवनेश्वरी कठैत ने जलसंस्थान के अवर अभियंता वाईएस बिष्ट से दूरभाष पर वार्ता की। अवर अभियंता दो दिनों में पानी की आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।