{"_id":"5b350a404f1c1b2e168b4b6d","slug":"15302026884-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ को देहरादून में विरोध प्रदर्शन करेंगे ग्राम विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ को देहरादून में विरोध प्रदर्शन करेंगे ग्राम विकास अधिकारी
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। 15 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन चार जुलाई से ब्लाक स्तर पर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद नौ 9 जुलाई को देहरादून में उसाटा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। शुक्रवार को कर्मियों ने दो घंटे अतिरिक्त काम कर विरोध जताया।
एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार और विनोद गौड़ ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी लंबे समय से सरकार से लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी मनरेगा के तहत सामाजिक अंकेक्षण करने वाली एजेंसी उत्तराखंड सामाजिक जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण (उसाटा) की ओर से की जा रही उत्पीड़न की कार्रवाई को बंद करने, सहायक खंड विकास अधिकारी संवर्ग और ग्राम विकास अधिकारी के वेतन विसंगति को दूर करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति करने सहित 15 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर 25 जून से आंदोलित हैं। ग्राम विकास अधिकारियों ने पहले दो दिन स्वच्छता कार्यक्रम चलाया, जबकि शुक्रवार तक कर्मी दो घंटे अतिरिक्त काम कर सरकार के सामने विरोध जता रहे हैं। 30 जून से पौधरोपण कर विरोध जताएंगे साथ ही चार से काला फीता बांधकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मियों ने कहा कि इसके बाद भी सरकार मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तो एसोसिएशन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।