{"_id":"5b33f5ac4f1c1b4d108b4a9d","slug":"153013188414-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से जनाधार केंद्र का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से जनाधार केंद्र का काम ठप
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
प्रमाण-पत्र बनाने के लिए तहसील में स्थापित किया गया जनाधार केंद्र दो सप्ताह से ठप पड़ा हुआ है। जिसके कारण लोगों को आय, मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र, हैसियत प्रमाण-पत्र बनाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रमाण-पत्र न बनने के कारण लोगों को तहसील से बैरंग लौटना पड़ रहा है।
दुर्गम तहसील त्यूनी के स्वान केंद्र की कनेक्टिविटी में आयी तकनीकी खराबी के चलते जनाधार केंद्र दो सप्ताह से ठप पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप, दीप आदि का कहना कि दो सप्ताह से तहसील के चक्कर काट रहे हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि कनेक्टिविटी के चलते प्रमाण-पत्र नहीं बन पा है। उधर, इस संबंध में नायब तहसीलदार पूरण सिंह तोमर ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। सोमवार तक सेवा बहाल हो जाएगी।