{"_id":"5b33c4fe4f1c1b644d8b8db0","slug":"153011942310-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमवीएन कर्मचारियों ने किया अनिवार्य सेवानिवृति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमवीएन कर्मचारियों ने किया अनिवार्य सेवानिवृति का विरोध
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जीएमवीएन संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने कहा कि पर्यटन इकाईयों में सेवारत कर्मचारियों को नौ माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने कर्मचारियों को नौ माह का वेतन भुगतान करने और रिक्त पदों पर संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग उठाई। संघ ने चारधाम यात्रा रूट पर स्थित पर्यटन आवास गृहों को पीपीपी मोड में देने का भी विरोध किया। कहा गया कि यदि मांगों पर शासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जून से कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर सुशील पंवार, प्रदीप शाह, जयपाल बिष्ट, सतीश खंडूड़ी, प्रदीप नेगी, नीरज उनियाल और किशोर डिमरी आदि मौजूद थे।