फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक दर्जन युवकों ने पांच पर्यटकों को पीटा

एक दर्जन युवकों ने पांच पर्यटकों को पीटा

Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन युवकों ने पांच पर्यटकों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

बदरीनाथ मार्ग स्थित नीर गड्ड के समीप एक ढाबे में खाना खा रहे हरियाणा निवासी पांच पर्यटकों के साथ करीब एक दर्जन युवकों ने मारपीट कर दी। आनन-फानन में पर्यटक कार से भागे, लेकिन उनकी कार पहाड़ी से टकरा गई। घायल पर्यटक किसी तरह से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटकों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक गगन, प्रवीण, रितु, कृष्णा व अमित सभी निवासी पानीपत, हरियाणा बीते सोमवार को नीलकंठ दर्शन के लिए पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे पर्यटक बदरीनाथ हाईवे पर नीर गड्ड के पास एक ढाबे में खाना खाने के लिए रुके। ढाबे में पहले से ही एक दर्जन स्थानीय युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर पर्यटकों और स्थानीय युवकों के साथ मारपीट हो गई। इस पर पर्यटक खुद की जान बचाने के लिए कार से भागे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए। पर्यटक किसी तरह से राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंगलवार सुबह मुनिकीरेती थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि इसराना, पानीपत, हरियाणा निवासी पर्यटक प्रवीण कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed