फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशे की प्रवृति से होता है आर्थिक व सामाजिक नुकसान

नशे की प्रवृति से होता है आर्थिक व सामाजिक नुकसान

Tue, 26 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नशे की प्रवृति से होता है आर्थिक व सामाजिक नुकसान
श्रीनगर। चमराड़ा ग्राम पंचायत सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस दौरान नशे से होने वाले आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही विशेषज्ञों ने नशा करने वालों के खिलाफ बनाए गए कठोर कानूनों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर रोकथाम विषय को लेकर शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सिविल जज अमित कुमार ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति के कारण समाज को आर्थिक व सामाजिक नुकसान उठाना पड़ता है। अमित कुमार ने शिविर में उपस्थित महिलाओं से अपने बच्चों को नशीले पदार्थों से दूर रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम में आरपी थपलियाल, एसपी चमोली, सुधीर उनियाल, सुबोध भट्ट, प्रदीप मैठाणी आदि ने नशीले पदार्थों को लेकर बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान सुमति देवी, खंड विकास अधिकारी आरएस चौहान, समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, हरीश शाह, दिनेश खंडूड़ी, गिरीश बहुगुणा, पीएलवी भगवती प्रसाद पोखरियाल, गजेंद्र कंडारी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स डे के अवसर पर कोतवाली में बैठक आयोजित की गई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सहयोग की अपील की। पुलिस ने केमिस्ट एसोसिएशन से प्रतिबंधित दवाइयों को बिना डाक्टरी सलाह के न देने को कहा। बैठक में व्यापार सभा, केमिस्ट एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन सहित शहर के गणमान्य मौजूद थे। पुलिस की ओर से एसएसआई यूनुष खान, प्रदीप नेगी, संध्या नेगी, विजय भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed