फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वछता सर्वेक्षण में नगर पालिका गोपेश्वर ने पाई आठवीं रैंकिंग

स्वछता सर्वेक्षण में नगर पालिका गोपेश्वर ने पाई आठवीं रैंकिंग

Sun, 24 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्वछता सर्वेक्षण में नगर पालिका गोपेश्वर ने पाई आठवीं रैंकिंग
गोपेश्वर। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी स्वच्छता सर्वे-2018 में एक लाख से कम आबादी वाले नगरों में गोपेश्वर ने नार्थ जोन के छह राज्यों में आठवां स्थान हासिल किया है, जबकि उत्तराखंड राज्य में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

नगर पालिका गोपेश्वर-चमोली वर्ष 1968 में अस्तित्व में आई थी। गोपेश्वर पालिका की आबादी मौजूदा समय में करीब चालीस हजार है। नगर में साफ-सफाई के लिए पालिका की ओर से सात कूड़ा वाहनों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि स्वच्छता को लेकर स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग लिया जा रहा है। वर्ष 2013 में गोपेश्वर पालिका प्रशासन द्वारा नगर में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। नगर को हरा-भरा रखने के लिए सड़कों के किनारे पौधरोपण किया गया है। जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। आम लोगों के साथ ही यहां पहुंच रहे सैलानियों और तीर्थयात्रियों से भी लाउडस्पीकर के जरिए नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed