{"_id":"5b2abc1f4f1c1bb06e8b8f01","slug":"15295273299-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को मिले स्कूलों में तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को मिले स्कूलों में तैनाती
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को सरकारी स्कूलों में योग शिक्षक के रूप में नियुक्ति देने की मांग पर योग महासंघ ने तहसीलदार प्रकाश शाह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
भेजे गए ज्ञापन में कहा कि राज्य में कई ऐसे योग प्रशिक्षित हैं जो बेरोजगार घूम रहे हैं। पूर्व में सरकार ने योग प्रशिक्षितों को योग शिक्षक के रूप में स्कूलों में नियुक्ति देने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो सका है। वर्ष 2006 से योग प्रशिक्षक मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। कहा योग प्रशिक्षक मांग को लकर शिक्षा सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को योग प्रशिक्षक के रूप में नियुक्ति दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष भोपाल रावत, विजयपाल, नरेंद्र चौहान, बीएस रावत आदि शामिल रहे।