{"_id":"5b2abc1c4f1c1b53268b7119","slug":"152952732616-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हनोई में लोगों को योग कराएंगे सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हनोई में लोगों को योग कराएंगे सुनील
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लाइन जीवनगढ़ निवासी योग गुरु सुनील चमोली वियतनाम की राजधानी हनोई में करीब 2000 से अधिक लोगों को एक साथ योग कराएंगे। बीते आठ साल से सुनील विदेशों में योग के प्रति अलख जगा रहे हैं। इससे पूर्व सुनील ताइवान और चीन के विभिन्न शहरों में घूम-घूमकर करीब पांच साल तक लोगों को योग के बारे में जागरूक कर चुके हैं।
30 वर्षीय योग गुरु सुनील का कहना है कि योग तनाव से मुक्ति का बेहतर साधन है, वर्तमान में विश्व के ज्यादातर देश तनाव से मुक्ति के लिए योग का सहार ले रहे हैं। सुनील ने बताया कि वियतनाम में योग के प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है। विदेशों में तानव इतना बढ़ गया है कि लोग ठीक से काम भी नहीं कर पाते। ऐसे में योग से उन्हें आत्मिक शांति तो मिलती ही है, शरीर भी स्वस्थ रहता है। सुनील ने फोन पर बताया कि वह 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए साधकों को तैयार कर रहे हैं। हनोल में करीब 2000 लोग एक साथ योग करेंगे। जिससे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सके। रोजारा सुनील 150-200 लोगों को सुबह-शाम योग सिखते हैं।