फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने किए बदरीनाथ के दर्शन

केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Wed, 20 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने पत्नी किरन संग बुधवार को बदरी-केदार के दर्शन किए। बदरीनाथ में महिलाओं ने रिंगाल की टोकरी में उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। वहीं केदारनाथ में केंद्रीय मंत्री ने बाबा केदार के दर्शन कर जलाभिषेक किया और यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव बुधवार को पत्नी किरण देवी के साथ केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने 30 मिनट तक बाबा केदार के दर्शन कर जलाभिषेक किया। करीब दो घंटे तक धाम में रहे केंद्रीय मंत्री ने तीर्थ पुरोहितों, श्रद्धालुओं, अधिकारियों और बीकेटीसी के पदाधिकारियों से यात्रा को लेकर चर्चा की। उन्होंने यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी और तीर्थयात्रियों से भी यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे और बीस मिनट तक बदरीनाथ की पूजा में भाग लिया। उन्होंने बदरीनाथ के सिंह द्वार से यहां के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ भी उठाया। इस दौरान मंदिर अधिकारी मोहन सती, बीकेटीसी के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, राजेंद्र चौहान, तीर्थ पुरोहित सुमन ध्यानी, भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के अध्यक्ष धीरज पंचभैया, संजय भट्ट, दीपक सनवाल, अमित पंवार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed