फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्राएं और सेवा समिति की सदस्या बनी गंगा प्रहरी

छात्राएं और सेवा समिति की सदस्या बनी गंगा प्रहरी

Wed, 20 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
छात्राएं और सेवा समिति की सदस्या बनी गंगा प्रहरी
देवप्रयाग। जैव विविधता संरक्षण व गंगा जीर्णोद्धार कार्यक्रम में आईटीआई देवप्रयाग की छात्राओं और गोदावरी सेवा समिति की कार्यकत्रियों को भी गंगा प्रहरी के तौर पर शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को आईटीआई परिसर में गंगा स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से जैव विविधता संरक्षण एवं गंगा जीर्णोद्धार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत गंगा तटों पर निवास करने वाले समुदायों को गंगा संरक्षक /प्रहरी के रूप में शामिल किया जा रहा है। कार्यशाला में आईटीआई की 8 छात्राओं और 4 कार्यकत्रियों को गंगा प्रहरी का दायित्व दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डा. दीपिका डोगरा ने गंगा की स्वच्छता और जीवों को बचाने में गंगा प्रहरी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गंगा जिन पांच राज्यों से होकर निकलती है, वहां स्वेच्छा से गंगा संरक्षण को आगे आने लोगों को गंगा प्रहरी का दायित्व दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा प्रहरियों से सीधे जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि गंगा तट के राज्यों के प्रत्येक पांच गांवों का एक कलस्टर बनेगा। वन्य जीव संस्थान की प्रतिनिधि अदिति देव व पूजा डागर ने आंकड़ों के माध्यम से गंगा प्रहरियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय गंगा प्रहरी अरविंद जियाल, लेखक सुनील पाठक, प्रशिक्षक मधु पंडित, अरविंद कुमार, बलवंत सिंह, संध्या, पूजा डोभाल, एकता पांडे, गौरी कोटियाल, स्वाति डबराल, रिंकी, मनीषा, नेहा, शीला व शीतल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed