{"_id":"5b2a87994f1c1bf86e8b8f40","slug":"152951388312-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान किशोरी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान किशोरी ने तोड़ा दम
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाई गई रुद्रप्रयाग की एक किशोरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि अविवाहित किशोरी की रुद्रप्रयाग में गर्भपात के बाद उसकी तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे हायर सेंटर (मेडिकल कॉलेज श्रीनगर) रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
चमोली जिले के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मंगलवार शाम उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उक्त किशोरी अचेतन अवस्था में थी। चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि अविवाहित किशोरी गर्भ से थी, लेकिन परिजनों को इसका पता नहीं चल पाया। दो दिन पूर्व उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मंगलवार रात जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाए, जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया तो पता चला कि वह गर्भवती है और गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है। किशोरी की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने मृत भ्रूण को निकाला, जिसके बाद किशोरी की तबियत बिगड़ने लगी। रात को उसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।