फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   92 लाख से होगा सड़कों का कायाकल्प

92 लाख से होगा सड़कों का कायाकल्प

Wed, 20 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
92 लाख से होगा सड़कों का कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

राज्य योजना के तहत मीरानगर में 92 लाख रुपये से सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी निर्माण कार्य पर निगरानी रखने के लिए कहा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बुधवार को मीरानगर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 1.59 किमी. लंबे विभिन्न संपर्क मार्गों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास का संकल्प दोहराया। कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना व आइना सड़कें होती हैं।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता ने आरपी केलखुरा ने बताया कि राज्य योजना से 92 लाख 41 हजार रुपये की लागत से मीरानगर में आधा दर्जन से अधिक बाहरी व आंतरिक संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाना है। इस अवसर पर रविंद्र राणा, अनीता प्रधान, परवेश कुमार, राजेश राजपूत, कैलास बलोधी, सुंदरी कंडवाल, नंदनी चौहान, ऋषिपाल, माया देवी, सौरभ रणाकोटी, संतोष पांडे, अमर सिंह चौहान, मनीष भट्ट, शर्मिला देवी, सविता नेगी, आईडी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed