{"_id":"5b2965ec4f1c1bed778b4ecd","slug":"152943972617-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका शिफ्ट करने को मुख्य सचिव से मिलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका शिफ्ट करने को मुख्य सचिव से मिलीं महिलाएं
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लक्ष्मीपुर (बरोटीवाला) स्थित शराब के ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पर मंगलवार को महिला संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की। मुख्य सचिव ने मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर भंडारी के नेतृत्व में मुख्य सचिव से मुलाकात करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ठेका मानकों के विपरीत बीच आबादी क्षेत्र के बीच में खोला गया है। जहां ठेका खोला गया है उससे महज 200 मीटर की दूरी पर दो स्कूल भी हैं। ठेके के कारण महिलाओं और बच्चों का सड़क तक से गुजरना मुश्किल हो गया है। ठेके के विरोध में बीते एक माह से महिलाएं आंदोलनरत हैं। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। आबकारी विभाग से मिलीभगत कर ठेके से सुबह 10 बजे से पूर्व ही शराब बेचना शुरू कर दिया जाता है। कहा यदि ठेके को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। मुलाकात करने वालों में भारती राणा, सविता थापा, सुनीता गुरुंग आदि मौजूद रहे।