{"_id":"5b2965e84f1c1b624d8b7114","slug":"15294397213-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाते हुए युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहाते हुए युवक डूबा
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तों के साथ यमुना पुल पर नहाते हुए एक युवक का पैर फिसलने से नदी की तेज धारा में डूब कर लापता हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया। तलाशी अभियान के लिए एसडीआरएफ की मदद मांगी गई है। बुधवार को पुलिस एसडीआरएफ के जवानों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाएगी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को रोहित बिष्ट (18) पुत्र नरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी लंढोर मसूरी मनवीर पुत्र सुरजन सिंह, सोनू मेहरा पुत्र उमेद सिंह मेहरा, विकास कैंतूरा पुत्र करन सिंह कैंतूरा और अनुज पंवार पत्र मुरारी सिंह पंवार सभी निवासी मसूरी के साथ मिलकर नहाने के लिए कैंपटी(नैनीवाल टिहरी) और कालसी थाना क्षेत्र से सटे यमुना पुल पर घूमने के लिए आए हुए थे। सभी दोस्त नदी किनारे कपड़े उतार नहाने के लिए नदी में उतर गए। इस बीच पैर फिसलने से रोहित नदी की तेज धारा में बहने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रोहित 12वीं कक्षा का छात्र है। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस ने कैंपटी थाना पुलिस के साथ मिलकर युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि बुधवार को दुबारा से युवक की तलाश में अभियान चलाया जाएगा।