{"_id":"5b26c3f84f1c1b644d8b729f","slug":"15292671959-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की लापरवाही से सैनिक हो रहे शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की लापरवाही से सैनिक हो रहे शहीद
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
जम्मू कश्मीर के नौशेरा लाम सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला निवासी जवान विकास गुरुंग के पिता पूर्व सैनिक रमेश गुरुंग केंद्र सरकार के रवैये से बेहद खफा हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की लापरवाही से ही सैनिक लगातार शहीद हो रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि एक बार फिर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाए।
रविवार को शहीद बेटे विकास गुरुंग का पार्थिव शरीर घर पहुंचने से पहले गमगीन माहौल में पिता रमेेश गुरुंग ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की वजह से भारतीय सैनिक लगातार शहीद हो रहे हैं। शहीद सैनिकों के घरों में मातम में मनाया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार चुपचाप यह सब देख रही है। कहा कि सरकार को पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है, इसके बाद ही शहादत के इस क्रम को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बहुत होनहार था और उसमें सेना में भर्ती होकर देश सेवा की ललक थी। वहीं, विकास की शहादत के बाद माता बीना गुरुंग और बहन पूनम गुरुंग गुमसुम हो गई हैं।