{"_id":"5b26c3e44f1c1bf86e8b874f","slug":"15292671756-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलगुर महाराज के उद्घोष से गूंजा गोथान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलगुर महाराज के उद्घोष से गूंजा गोथान
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
जौनसार बावर क्षेत्र का गोथान गांव रविवार को शिलगुर महाराज के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। गांव निवासी श्याम सिंह चौहान के निमंत्रण पर मसराड़ गांव स्थित मंदिर से देव पालकी एक दिन के प्रवास पर गांव पहुंची। देव पालकी को कंधा देने के लिए लोग आतुर नजर आए। लोगों ने देव पालकी के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। लोगों ने फूल और चावलों की बारिश के साथ देव पालकी का स्वागत किया।
रविवार सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना के बाद देव पालकी ने मसराड़ गांव स्थित मंदिर से गोथान गांव के लिए प्रस्थान किया। देव पालकी बसाया, हमरोऊ होते हुए पैदल यात्रा कर गोथान पहुंची। जहां लोगों ने रात भगर जागकर देव आराधना की। सोमवार को देव पालकी सुबह पूजा-अर्चना के बाद मसराड़ गांव के लिए वापसी को प्रस्थान करेगी। इस मौके पर पुजारी गजेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, भंडारी राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौहान, मुन्ना सिंह राठोर, रणवीर सिंह, अजब सिंह, बलबीर सिंह राठोर, कृपाल सिंह चौहान, माया दत जोशी, सुनील चौहान, रूपराम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, इस दौरान भजन दास वर्मा और आकाश वर्मा द्वारा रचित और लोक गायिका रेशमा शाह के स्वरों से संजोई गई विडियो एलबम का भी विमोचन किया गया।