{"_id":"5b2549284f1c1b6d4d8b6d11","slug":"152917021818-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय बिग्रेड समूह ने आयोजित किया बहुउद़्देशीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय बिग्रेड समूह ने आयोजित किया बहुउद़्देशीय शिविर
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। नवीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड समूह की ओर से गढ़वाल स्काउट के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व नि:शक्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों और आश्रितों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं पेंशन प्रकरण सहित अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया गया।
गढ़वाल स्काउट के कैंप में आयोजित शिविर का शुभारंभ ब्रिगेडियर अनिल कुमार पुंडीर ने किया। शिविर में नवीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड समूह की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन, आर्मी पोर्टल पंजीकरण सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर के दौरान आयोजित गोष्ठी में केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आधार कार्ड पंजीकरण, बैंक योजनाओं व रोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां आयोजित मेडिकल कैंप में 68 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां बांटी गईं। इस मौके पर पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष भागवत प्रसाद थपलियाल, कर्नल हिमांशु मिश्रा, कर्नल पीयूष और आरके मल्होत्रा आदि मौजूद थे।