फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीकेंड पर वन-वे रहेगा हरिद्वार से ऋषिकेश हाईवे

वीकेंड पर वन-वे रहेगा हरिद्वार से ऋषिकेश हाईवे

Sat, 16 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर वन-वे रहेगा हरिद्वार से ऋषिकेश हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निपटने के लिए वीकेंड पर अब हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे वन-वे रहेगा। शनिवार-रविवार को ऋषिकेश और देहरादून की ओर से जाने वाले वाहनों को चीला बैराज होते हुए हरिद्वार जाना पड़ेगा। हरिद्वार की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस यह प्रयोग करने जा रही है। शुक्रवार को हरिपुरकलां में आयोजित हरिद्वार, देहरादून और टिहरी जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। हरिद्वार के एसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को हरिद्वार से ऋषिकेश हाईवे पर ट्रैफिक को वन-वे रखा जाएगा।
एसपी ट्रैफिक मंजूूनाथ टीसी ने रायवाला, ऋषिकेश, मुनिकीरेती और डोईवाला के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था मुकम्मल करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि प्रत्येक वीकेंड पर हरिद्वार में जाम लग रहा है। लिहाजा अब शनिवार और रविवार को हरिद्वार से ऋषिकेश व देहरादून के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश और देहरादून से हरिद्वार जाने वाले वाहन बैराज से होते हुए हरिद्वार आएंगे।
विज्ञापन

इसमें सभी प्रकार के वाहनों को शामिल करने की बात कही गई है। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ ट्रैफिक हरिद्वार वीरेंद्र डबराल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवीन सेमवाल, डोईवाला कोतवाल ओमवीर सिंह रावत, ऋषिकेश कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, रायवाला थानाध्यक्ष महेश जोशी, मुनिकीरेती से वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसपी ग्रामीण ने भी ली मीटिंग
इधर, एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल ने भी मुनिकीरेती थाने में ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मुनिकीरेती पुलिस को पहाड़ से आने वाले बाहरी वाहनों को गरुड़चट्टी से लक्ष्मणझूला की ओर डायवर्ट करने के निर्देश दिए। सिर्फ चारधाम यात्रा की बसों को ही मुनिकीरेती के भीतर से गुजारने को कहा। मौके पर सीओ नरेंद्रनगर जेपी जुयाल, मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी, कोतवाल ऋषिकेश प्रवीण सिंह कोश्यारी, लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा आदि मौजूद थे।

--
बरसात में भारी पड़ सकता है फैसला
हरिद्वार के एसपी ट्रैफिक का वीकेंड पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे वन-वे करने का खामियाजा मानसून के दिनों में पर्यटकों पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि, एसपी ट्रैफिक ने देहरादून और ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को चीला बैराज से भेजने की बात कही है। लेकिन बारिश के दिनों में उक्त मार्ग पर बीन नदी समेत कई अन्य नालों में पानी का बहाव खतरनाक हो जाता है। इसके कारण पूर्व में कई वाहन बीन नदी के बहाव में आकर पलट चुके हैं और हादसे होते-होते बचे हैं। ऐसे में बरसात से ठीक पहले यह निर्णय वीकेंड के दिनों में सैलानियों पर भारी गुजर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed