फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मिलकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

मिलकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Sat, 16 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मिलकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

चीनी मिल के कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन समेत अन्य देयों में कटौती करने के विरोध में डोईवाला शुगर मिल के श्रमिकों ने शुक्रवार दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात कर सरकार के निर्णय से अवगत कराया। फैक्ट्री में चल रहे मरम्मत कार्य को बाधित रखा। श्रमिक संघों के प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, विनोद शर्मा, विजय शर्मा, राममिलन, अरविंद शर्मा आदि ने कहा कि मामले में निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

वही, कांग्रेस पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा और युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा मिलों को वेतन कटौती के भेजे आदेशों से अवगत कराया। कहा कि महंगाई के दौर में वेतन कटौती कर सरकार ने कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात किया है। प्रतिनिधिमंडल में युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, कमल बहादुर, प्रभुनाथ विश्वकर्मा, सागर मनवाल, मनोज नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed