फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सबको धर्म रक्षा के लिए आना होगा आगे:शंकराचार्य

सबको धर्म रक्षा के लिए आना होगा आगे:शंकराचार्य

Sat, 16 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सबको धर्म रक्षा के लिए आना होगा आगे:शंकराचार्य
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच की ओर से विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुरी धाम उड़ीसा के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने लोगों के आस्था, ज्ञान व धर्म से जुड़े प्रश्नों के जवाब भी दिए। दून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित गोष्ठी में शंकराचार्य धर्म के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कहा कि हिंदुत्व मजबूत होगा तभी राष्ट्र मजबूत होगा। लिहाजा सभी को अपने धर्म को आगे बढ़ाने के लिए सबको एक होने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने मोक्षदायिनी गंगा व गोमाता के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।
विश्व हिंदू परिषद के चित्रमणी सेमवाल ने सवाल किया कि चार पीठ हैं तो शंकराचार्य भी चार ही होने चाहिए, मगर वर्तमान में कई शंकराचार्य बने हैं। शंकराचार्य का जवाब था कि सबसे अधिक शंकराचार्य विहिप के नेताओं ने ही बनाए हैं। उनका कहना है कि फर्जी शंकराचार्य भाजपा व विहिप की देन हैं। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर जब हाईकोर्ट से तय हुआ था कि उक्त भूमि का एक भाग मुस्लिम समाज को दिया जाए। तब उस प्रस्ताव पर उन्होंने ही हस्ताक्षर नहीं किए, नहीं तो अब तक वहां मंदिर व मस्जिद बन चुकी होती।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर के संचालन में आयोजित गोष्ठी में मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश आनंद, सीएम के पीआरओ संदीप सिंह, विवेक गोस्वामी,शिव कुमार गौतम, दिनेश चौधरी, नीरज सहरावत, बृजेश चतुर्वेदी, अशोक अग्रवाल, केके सिंघल, अनीता ममगाईं, रजनी बिष्ट, स्नेहलता शर्मा, चारू माथुर कोठारी, अनीता तिवाड़ी, अनीता प्रधान, अनीता बहल, गुड्डी कलूड़ा, ऊषा रावत, रमा रावत, गोविंद चौहान, शरद तोमर, राकेश पाल, मनोज बिजल्वाण, रितिक गुप्ता, राजपाल ठाकुर, प्रदीप दुबे, अभिषेक भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed