फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देव पालकी लेने पहुंचे लोगों का भव्य स्वागत

देव पालकी लेने पहुंचे लोगों का भव्य स्वागत

Sat, 16 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
देव पालकी लेने पहुंचे लोगों का भव्य स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

चालदा महासू महाराज की पालकी को लेने के लिए शुक्रवार को करीब 500 से अधिक लोग कोटा तपलाड़ से नराया गांव पहुंचे। जहां खत बमठाड़ के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। शाम को विशेष जागर का आयोजन किया गया। जिसमें लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी।

शनिवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देव पालकी को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकाला जाएगा। जिसके बाद तीन दिन की पैदल यात्रा तय करने के बाद 18 जून को देव पालकी कोटा तपलाड़ स्थित मंदिर में प्रवेश करेगी। देव पालकी 16 जून को बिरमऊ और 17 जून को रंगेऊ में रात्रि विश्राम करेगी। चालदा महाराज के पुजारी टीकाराम शर्मा ने बताया कि करीब 100 साल बाद देव पालकी कोटा तपलाड़ गांव में प्रवेश कर रही है। ऐसे में इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए 30 से 40 हजार लोगों के कोटा तपलाड़ में पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर कोटा तपलाड़ के सदर स्याणा विजयपाल तोमर, लाखीराम, जवाहर सिंह ,शूरवीर, सूरत सिंह, रणवीर सिंह, शमशेर, टीकम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed