फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहर की तेज धारा में लापता हुआ किशोर

नहर की तेज धारा में लापता हुआ किशोर

Sat, 16 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नहर की तेज धारा में लापता हुआ किशोर
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ शक्ति नहर में नहाने गया एक किशोर डूब कर लापता हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। किशोर के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था।

जानकारी के अनुसार आसिफ (14) पुत्र लियाकत निवासी नया गांव पेलियो इन दिनों अपने चाचा महबूब के यहां ईद का त्योहार मनाने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह आसपास रहने वाले कुछ बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। वह पुल नंबर-2 के पास दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें नहर में नहाने से मना किया। जिसके बाद सभी बच्चे अपने कपड़े लेकर पुल से करीब 100 मीटर दूर नहर में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान आसिफ नहर की तेज धारा में बहने लगा। यह देख उसके साथ नहा रहे बच्चे घबरा गए। उन्होंने आसिफ बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में वह आंखों से ओझल हो गया। जिसके बाद बच्चों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लापता किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। आरिफ के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ईद की खुशियां मातम में बदल गई हैं। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed