{"_id":"5b2427694f1c1baa6e8b7f66","slug":"15290960442-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लगा साहिया बाजार में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लगा साहिया बाजार में जाम
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
पर्यटन सीजन शुरू होते ही साहिया बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या पैदा होने लगी है। शुक्रवार को भी सड़क पर वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से करीब एक घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पर्यटकों को भी वाहनों में बैठकर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए तहसील प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों और दुकानदारों ने सड़क पर उतरकर यातायात सुचारु किया।
शुक्रवार को दोपहर एक बजे वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से मुख्य बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर करीब दो किमी तक लंबा जाम लग गया। जाम लगता देख लोगों ने पहले पटवारी और फिर तहसीलदार को फोन मिलाया, लेकिन राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। थक हारकर ग्रामीणों को खुद ही जाम खुलवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। करीब दो बजे यातायात बहाल हो सका। बीडीसी अर्जुन सिंह राय, प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, रविंद्र तोमर, अंतराम जोशी, आनंद सिंह आदि का कहना है कि जब तहसील प्रशासन बाजार में आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा। यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटने वाली।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम बीके तिवारी ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।