{"_id":"5b22ce704f1c1b5d748b4e16","slug":"152900773114-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में हुई इफ्तार पार्टी, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में हुई इफ्तार पार्टी, मांगी अमन-चैन की दुआ
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी। रमजान के आखिरी असरे में 29वें रोजे पर बृहस्पतिवार को शहर कोतवाल ने कोतवाली परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने सभी को शुभकामनाएं दीं और ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके पहले रोजेदारों ने दस्तरखान पर मुल्क व मसूरी में अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान ने कोतवाल का आभार जताया और समुदाय के लोगों से ईद के दिन मस्जिदों के बाहर पुलिस के साथ सहयोग कर व्यवस्था बनाने की अपील की। इफ्तार पार्टी में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, जगजीत कुकरेजा, जावेद खान, प्रकाश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मंजूर अहमद, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद असलम, फरमान, इस्लाम, अय्यूब, रईस, कामिल, वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर सहित बड़ी संख्या में रोजेदार और कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।