{"_id":"5b22ce694f1c1bb51e8b5e54","slug":"1529007725326-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलबीएस एकेडमी में 26 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलबीएस एकेडमी में 26 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी। विश्व रक्तदान दाता दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। शिविर में वरिष्ठ आईएएस योगेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और राजन शुक्ला ने भी रक्तदान किया गया।
एलबीएस अकादमी में आयोजित रक्तदान शिविर में राधा रतूड़ी वरिष्ठ आईएएस, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड, एसए मुरूगेशन जिलाधिकारी देहरादून तथा पार्वती पांडेय आईईसी समन्वयक एवं ब्लड सेल स्वास्थ्य निदेशालय के नेतृत्व में 26 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में एक महिला आईएएस अधिकारी, 23 पुरुष आईएएस अधिकारियों समेत दो एलबीएस के स्टाफ ने रक्तदान किया। इस अवसर पर 116 वीं बार रक्तदान करने वाले वरिष्ठ आईएएस योगेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है। वहीं 111वीं बार रक्तदान करने वाले वरिष्ठ आईएएस व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजन शुक्ला ने कहा कि रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने वाले भाग्यशाली होते हैं। रक्तदान शिविर में लाल बहादुर शास्त्री अकादमी की डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. वीएस टोलियां संयुक्त निदेशक ब्लड सेल, रेडक्रॉस सोसायटी की पार्वती पांडेय, डॉ. डीसी ध्यानी, डॉ. वीएस पाल, अनिता सकलानी आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. एमएस अंसारी ने सभी रक्दाताओं को सम्मान पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।