फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टैक्सी यूनियन की हड़ताल से पर्यटक परेशान

टैक्सी यूनियन की हड़ताल से पर्यटक परेशान

Fri, 15 Jun 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन की हड़ताल से पर्यटक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मसूरी।
टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन ने व्यवसायिक वाहनों में गति नियंत्रक यंत्र (स्पीड गवर्नर) लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। एसोसिएशन से जुड़े चालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है। हड़ताल की वजह से पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत और सचिव सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि केंद्र सरकार ने टैक्सी में गति नियंत्रक यंत्र लगाना अनिवार्य कर दिया है, जिससे टैक्सी चलाने में परेशानी हो रही है। यह यंत्र लगने से टैक्सी पहाड़ी क्षेत्रों में चल ही नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में वाहन 40 से लेकर 50 किमी की स्पीड से अधिक चलते ही नहीं हैं। ऐसे में यहां के वाहनों में इस यंत्र की कोई जरूरत नहीं है। वहीं थत्यूड़ भवान में जय मा संतोषी टैक्सी यूनियन और कैम्पटी टैक्सी एसोसिएशन से जुड़े चालकों ने भी हड़ताल की। इनमें प्रदीप रावत, राकेश कोटाल, भीम सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार विक्की, सत्य सिंह, विजय सिंह, जयबीर सिंह, जगत सिंह, जयपाल रौछेला, शूरवीर रावत, राजेश कोहली, सरदार सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बसों के जरिये यात्रा पूरी करनी पड़ी। दिल्ली के सार्थक, चंडीगढ़ के अजय तनेजा, हरियाणा के अमनदीप ने बताया कि टैक्सी चालकों की हड़ताल की वजह से वापस जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed