फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुंभनगरी में शराब की दुकान के विरोध में मुखर हुई महिलाएं

कुंभनगरी में शराब की दुकान के विरोध में मुखर हुई महिलाएं

Thu, 14 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कुंभनगरी में शराब की दुकान के विरोध में मुखर हुई महिलाएं
देवप्रयाग। देवप्रयाग में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में अब महिलाएं मुखर हो गई हैं। महिलाओं ने भ्वींट गांव पहुंचकर दुकान के घेराव का प्रयास किया, लेकिन यहां भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण महिलाएं अपनी योजना में सफल में नहीं हो पाई। इस दौरान उनकी पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। महिलाओं ने शराब की दुकान बंद किए जाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भ्वीट गांव में बीते बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शराब की दुकान खोली गई, लेकिन उस दिन भारी पुलिस बल मौजूद होने से दुकान का विरोध नहीं हो पाया था। जबकि ग्रामीण यहां पहले से ही शराब की दुकान का विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को सारिका रावत, कविता कैंतुरा व विनोद टोडरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दुकान का घेराव करने पहुंची, लेकिन यहां पहले से मौजूद पुलिस ने महिलाओं को रोक दिया। जिस पर आक्रोशित महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं की पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। बाद में महिलाएं तहसील परिसर में पहुंची। यहां महिलाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज भ्वींट गांव से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में उम्मेद सिंह, शशि ध्यानी, सुधीर मिश्रा, उमेद सिंह, धनसिंह, सीताराम राणाकोटी, जय प्रकाश पन्त, जगदंबा देवी, कैलासी देवी, शाकंबरी देवी, मकानी देवी, कमला देवी विमला, रोशनी, सुनीता, सुबोधनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed