{"_id":"5b217ddd4f1c1b6c4d8b6668","slug":"15289215686-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रहा मुंशी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रहा मुंशी गांव
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
इन दिनों कालसी तहसील के मुंशी गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। क्षेत्र में दो-दो पेयजल लाइन होने के बाद भी लोगों को पानी पीने के लिए तरसना पड़ रहा हैं। लोगों को दो किमी दूर स्थित खड्ड से पानी ढोना पड़ता है। उसमें भी पानी की कम मात्रा होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मुंशी गांव में 20 परिवार निवास करते हैं। स्थानीय निवासी प्यारो देवी, अनारो देवी, रणों देवी, रबीता तोमर, आइशा तोमर, अनुष्का तोमर, मुस्कान, जयपाल तोमर, सुनील तोमर आदि का कहना है कि गांव के लिए पछाड़ खड्ड और जोकिया खड्ड से दो-दो पेयजल लाइनें बिछाई गई है, लेकिन भीषण गर्मी के चलते दोनों जलस्रोतों में पानी का स्तर खासा नीचे जा चुका है। जिसके कारण लाइन में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मवेशियों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बड़े से लेकर छोटे तक को पानी की व्यवस्था में लगना पड़ रहा है। उन्होंने तहसील प्रशासन से क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
उधर, एसडीएम वीके तिवारी ने बताया कि मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए जाएंगे।