फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लाइनों में फाल्ट आने से घंटों बिजली बाधित

लाइनों में फाल्ट आने से घंटों बिजली बाधित

Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लाइनों में फाल्ट आने से घंटों बिजली बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लालतप्पड क्षेत्र में बिजली की लाइनों में फाल्ट आने से अपराह्न में नगर की बिजली बाधित रही। उमस भरा दिन होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र डोईवाला में बिजली आपूर्ति करने वाली लाइनों में बुधवार शाम पांच बजे के आसपास फाल्ट आ गया। उमस भरी गर्मी के कारण जहां लोगों की परेशानी बढ़ गई वहीं बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए आए लोग भी खासे बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर तक भी कई बार बिजली आपूर्ति में बाधित रही। बताया गया कि नगर क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मरों में तकनीकी दिक्कतों के कारण ऐसा हुआ। शाम को घंटो गायब रही बिजली ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी कुलदीप बिष्ट ने बताया कि लालतप्पड़ से आ रही बड़ी लाइनों में फॉल्ट आने से आपूर्ति पर असर पड़ा था।
विज्ञापन


दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बुधवार को छापेमार कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र में दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीओ कुलदीप बिष्ट ने बताया कि प्रेमनगर बाजार निवासी सुरेश शर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला की कैंटीन संचालक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापामार कार्रवाई में दोनों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed