फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुविधाएं जांचने तीर्थनगरी पहुंचें एससीएमसी के सचिव

सुविधाएं जांचने तीर्थनगरी पहुंचें एससीएमसी के सचिव

Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सुविधाएं जांचने तीर्थनगरी पहुंचें एससीएमसी के सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी (एससीएमसी) के सचिव महेश चंद्र घिल्डियाल बुधवार को तीर्थनगरी पहुंचें। इस दौरान उन्होंने नगरीय क्षमता विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बैठक की। उन्होंने मुनिकीरेती और ऋषिकेश में आबादी, कूड़ा निस्तारण व अन्य सुविधाओं की जानकारी नगर निकाय के अधिकारियों से ली। पूर्व वनाधिकारी दिनेश चंद खंडूड़ी ने बताया कि जुटाई गई तमाम जानकारियों की रिपोर्ट भविष्य में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के लिए कमेटी के समक्ष पेश की जाएगी।
पूर्व वनाधिकारी ने बताया कि कमेटी देहरादून जिले में दूनवैली एरिया में कार्य कर रही है। इसमें नगरीय इलाकों में आबादी के लिहाज से सुविधाओं का कितना विकास हुआ और पर्यावरण पर इसके प्रभाव आदि बिंदुओं की जानकारियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। बताया कि इसके बाद आगे की कार्रवाई कमेटी अध्यक्ष के माध्यम से की जाएगी। इससे पूर्व कमेटी के सचिव घिल्डियाल ने तपोवन बाईपास मार्ग पर निकाय के ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षक भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट और ऋषिकेश नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी के अलावा पूर्व प्रमुख वन संरक्षक डॉ. आरवीएस रावत, उप प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र नगर डीपी बलूनी, नगर निगम की कर अधीक्षक निशात अंसारी, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, नगर पालिका से अनुराधा गोयल, लक्ष्मी डिमरी, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed