{"_id":"5b217cf44f1c1bf67a8b5173","slug":"15289213369-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद उल फितर : बाजारों में शुरू हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल फितर : बाजारों में शुरू हुई खरीदारी
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
ईद उल फितर के पवित्र त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। डोईवाला में बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद व्यापारियों ने पर्व के दृष्टिगत प्रतिष्ठानों को खुले रखा। कपड़ों की दुकानों में दिन में भी लोग खरीदारी करते रहे। देहरादून रोड, रेलवे रोड, शुगर मिल रोड और ऋषिकेश रोड के बाजारों में रौनक रही। मुस्लिम समुदाय के लोग खरीदारी करने के लिए इन बाजारों में भी पहुंचे। यहां उन्होंने कुर्ता, सूट, जूते और खाने के जरूरी सामानों की खरीदारी की।
बाजारों में सूती, पठानी और लखनवी कुर्ते की मांग अधिक रही। बच्चों ने कपड़े, फैंसी लहंगा और चुनरी को अधिक पसंद किया। रेलवे रोड़ के गारमेंट व्यापारी अरुण नांरग ने बताया कि ईद के पर्व को देखते हुए बुधवार को भी दुकानें खुली रखी गई थी। बाजारों में अपेक्षाकृत खरीदार आए। इस बार नए डिजायनर कुर्ते और रेडिमेड कपड़े बाजारों में आने से लोगों ने कपड़ा खरीदने में अधिक रुचि दिखाई। वहीं पर्व नजदीक होने पर किराना की दुकानों पर भी भीड़-भाड़ देखने को मिली। देर शाम तक बाजार खरीदारी की भीड़ रहने से गुलजार रहे थे।