फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रद्धांजलि सभा और नमन संगोष्ठी 16 को

श्रद्धांजलि सभा और नमन संगोष्ठी 16 को

Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा और नमन संगोष्ठी 16 को
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की ओर से शनिवार को केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 की आपदा में हताहत हुए तीर्थयात्रियों की याद में श्रद्धांजलि सभा व नमन संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को समिति के अध्यक्ष व पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें उन्होंने बताया की 16 व 17 जून -2013 को उत्तराखंड में आई आपदा में स्थानीय लोगों के साथ ही हजारों की संख्या में तीर्थयात्री भी हताहत हो गए थे।
समिति के प्रवक्ता धीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि जल प्रलय में मारे गए लोगों की पुण्य स्मृति में 16 जून शनिवार को केदारनाथ के मंदाकिनी व सरस्वती नदी के घाट पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। बताया कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के तहत नमन संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें तीर्थों के महात्म्य व लोक व्यवहार, जैविक विविधताओं आपदा प्रबंध आदि विषयों पर नमन संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल, गजेंद्र कंडियाल, ज्योति सजवाण, आमोद पंवार, भगवान सिंह रांगड़, डॉ. बीएस भंडारी, मनोज सेमवाल, विजयपाल रांगड़, तेजराम सेमवाल, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र, सुनील गोस्वामी, धनपाल रांगड़, चंदन गुसाईं, चंदन नेगी, ऊषा भंडारी, रुकमणी रौतेला, महिपाल बिष्ट, दिनेश घिल्डियाल, रमेश कोठियाल, हरिकृष्ण भट्ट, मोहन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed