फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निन्म गुणवता परक कार्यों के चलते चार माह में ही धराशाई हुई लाखों की दीवारें

निन्म गुणवता परक कार्यों के चलते चार माह में ही धराशाई हुई लाखों की दीवारें

Wed, 13 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निन्म गुणवता परक कार्यों के चलते चार माह में ही धराशाई हुई लाखों की दीवारें
कर्णप्रयाग। कपीरी पट्टी के किमोली मोटर मार्ग पर निमभन गुणवत्तापरक कार्यों के चलते चार माह में ही किनारों की क्षतिग्रस्त दीवारों ने लोनिवि गौचर के कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश नेगी ने बताया कि कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग से निर्मित लक्ष्मी नारायण किमोली मोटर मार्ग पर मार्च में लोनिवि गौचर की ओर से किनारों पर दीवारों का निर्माण किया गया था, लेकिन दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश में लाखों रुपये की लागत से बनी लगभग 25 मीटर की दीवार धराशायी हो गई है। सड़क की दीवारों के टूटने से आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि विगत दिनों विभाग ने सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर यहां के मलबे को किमोली और जस्यारा के बीच स्थित गदेरे में डालकर डंपयार्ड बनाया है, जिससे आगामी बरसात में गदेरे के उफान पर आने से किमोली के काश्तकारों की उपजाऊ भूमि बहने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से मानकों के विपरीत बने डंपयार्ड को खाली करने और सड़क के किनारों की क्षतिग्रस्त दीवारों को सही करने की मांग की गई है, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता केएस राणा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द लक्ष्मी नारायण मंदिर किमोली सड़क के किनारों की क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed