{"_id":"5b1d8c2c4f1c1bf67a8b4844","slug":"15286630874-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में बारिश और कोहरे से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में बारिश और कोहरे से गिरा पारा
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद नगर में घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आ गई और ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, मसूरी पहुंचे पर्यटकों ने इस मौसम का जमकर आनंद लिया। रविवार को सुबह से ही नगर में घने काले बादल छाए हुए थे। दिन चढ़ने के साथ पर्यटन नगरी में कोहरा छाने लगा और दोपहर में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। कोहरे और अंधेरे के कारण वाहन चालकों को दिन में हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई और ठंड बढ़ गई। इससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, दुकानों पर भी गर्म कपड़ों के लिए पर्यटकों की भीड़ नजर आई। शाम पांच बजे मौसम साफ होने के बाद माल रोड पर पर्यटक उमड़ पड़े। इस सुहावने मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया।