{"_id":"5b1d7f054f1c1b254d8b5ba2","slug":"1528659721922-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोर्खाली सुधार सभा ने 22 होनहारों को दी छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोर्खाली सुधार सभा ने 22 होनहारों को दी छात्रवृति
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। गोर्खाली सुधार सभा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को रायवाला में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान होनहार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति बांटी गई और गोर्खाली समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा और महासचिव गोपाल क्षेत्री ने संयुक्तरूप से किया। इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष ने समुदाय के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अधिवेशन में मौजूद सदस्यों की समस्याए भी सुनीं। इसके अलावा संगठन की ओर से समुदाय के होनहार 22 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चित्रवीर क्षेत्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायवाला शाखा के अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर मल्ल, टीका बहादुर थापा, गोपाल थापा, हेमलाल शर्मा, सुंदर थापा, ऋषिराम शर्मा, राधारमण अधिकारी, राम बहादुर क्षेत्री, गोपाल गिरि आदि मौजूद रहे।