फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लिखित आश्वासन पर माने नैल, देवपुरी के ग्रामीण, अनशन खत्म

लिखित आश्वासन पर माने नैल, देवपुरी के ग्रामीण, अनशन खत्म

Sun, 10 Jun 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
लिखित आश्वासन पर माने नैल, देवपुरी के ग्रामीण, अनशन खत्म
गैरसैंण। अधिकारियों के लिखित आश्वासन और विधायक की फोन पर हुई वार्ता के बाद नैल और देवपुरी के ग्रामीणों का आंदोलन रविवार को खत्म हो गया है। ग्रामीण गाजियाबाद से पत्थरकट्टा तक सड़क निर्माण, जीआईसी नैल में शिक्षकों की नियुक्ति और क्षेत्र में एएनएम सेंटर की स्वीकृति की मांग को लेकर पिछले पांच जून से अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. हेमंत बुधियाल, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, लोनिवि के सहायक अभियंता ललित मोहन हर्बोला और जेई रजत नेगी पत्थरकट्टा के अनशन स्थल पहुंचे। जीआईसी नैल के पीटीए अध्यक्ष आरएस रावत, कुंवर लाल ने बताया कि विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रामीणों से फोन पर वार्ता की और जल्द समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। खंसर विकास संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिह पुण्डीर, ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, कुंवर सिह बिष्ट, दीवान सिह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष तुलसी देवी आदि मौजूद थे, जिसके बाद अनशनकारी रघुवीर सिंह रावत ने अनशन समाप्त किया। वहीं बुजुर्ग रघुवीर सिंह द्वारा गांवों की समस्याओं के लिए आंदोलन करने पर देवपुरी के गोपाल सिंह गुर्साइं ने उन्हें दस हजार का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed