फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बरसात से पहले कैरोसीन और रसद की आपूर्ति करने की मांग उठाई

बरसात से पहले कैरोसीन और रसद की आपूर्ति करने की मांग उठाई

Sun, 10 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
बरसात से पहले कैरोसीन और रसद की आपूर्ति करने की मांग उठाई
पोखरी। हापला घाटी के ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांवों में केरोसिन और रसद की आपूर्ति करने की मांग उठाई है। दरअसल, बरसात शुरू होते ही गोपेश्वर-पोखरी, पोखरी-हापला और हापला-धोतीधार-कलसिर मोटर मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, जिससे क्षेत्र के कलसिर, नैल, नौली, श्रीगढ़, पाटी, जखमाला गांवों के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने और सामग्री जुटाने के लिए लंबी दूरी पैदल नापनी पड़ती है।
विज्ञापन

गौर सिंह बर्त्वाल, बलवंत सिंह राणा, जयपाल सिंह बर्त्वाल, संजू बर्त्वाल, रणजीत बर्त्वाल और रमेश राणा का कहना है, कि प्रतिवर्ष बरसात में क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अतिवृष्टि होने पर कई दिनों के लिए अवरुद्ध हो जाती हैं। साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ जाती है। इस कारण उन्होंने क्षेत्र के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में केरोसिन और रसद की आपूर्ति करने की मांग उठाई है। इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है, कि जिला पूर्ति अधिकारी को पोखरी, जोशीमठ, घाट, नारायणबगड़, थराली, देवाल और दशोली क्षेत्र के दुरुस्त गांवों में तीन माह के लिए रसद की आपूर्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed