फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही भाजपा सरकार: तिवारी

कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही भाजपा सरकार: तिवारी

Sun, 10 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही भाजपा सरकार: तिवारी
गैरसैंण। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। प्रदेश में पूर्व की भांति सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द करने के लिए भू-माफिया सक्रिय है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन

रविवार को यहां पहुंचे उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा के हवालबाग क्षेत्र में डांडा कांडा में प्लीजेंट वैली फाउंडेशन के नाम पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं, प्रदेश में तमाम सरकारी जमीनों पर भू-माफिया कब्जाने और खुर्द-बुर्द करने में जुटे हैं, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। प्रदेश में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। यहां तक कि उत्तराखंड की स्थायी राजधानी का मामला भी सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। तिवारी ने कहा कि यदि सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है तो प्रदेश में तमाम सरकारी जमीनों को फर्जी दस्तावेजों पर ठगने और कब्जाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती। इस अवसर पर पुरुषोत्तम असनोड़ा, प्रकाश जोशी, मोहन कांडपाल व डा. हयात रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed