{"_id":"5b1d5bf44f1c1bf26e8b737d","slug":"15286507448-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा शिवपुराण कथा में भजनों पर झूम उठे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा शिवपुराण कथा में भजनों पर झूम उठे श्रोता
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महा शिव पुराण कथा में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। इस दौरान पूरा मंदिर शिव की जयकारों से गूंज उठा।
रविवार को कथा के 9वें दिन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सारकेणा के ग्रामीण देव निशाणों के साथ कथा स्थल पहुंचे। इसके बाद जन कल्याण के लिए महापूजा व यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया गया। महा शिवपुराण कथा के दौरान आयोजित भजन व कीर्तन में श्रोता जमकर झूमे। कथा वाचक डा. हेमानंद उनियाल ने कहा कि शिव ही ऐसे देवों के देव हैं जो क्षण में रुष्ट और पल में संतुष्ट हो जाते हैं। उनका स्मरण मात्र से ही जीवन का कल्याण हो जाता है। कहा कि कथा सुनने के बाद इसे आत्मसात करने से ही कल्याण की कामना की जा सकती है। ग्रामीणों ने शिव लिंग पर जलाभिषेक भी किया। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, उम्मेद सिंह मेहरा, मेहरवान सिंह पंवार, भगत सिंह राणा, गिरीश उनियाल, गौर सिंह चौहान, जयेंद्र सिंह पंवार, दिग्विजय सिंह चौहान शैलेंद्र प्रवार आदि मौजूद थे।