फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिवमूर्ति के समीप सड़क किनारे पलटी बस

शिवमूर्ति के समीप सड़क किनारे पलटी बस

Sun, 10 Jun 2018 10:39 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
शिवमूर्ति के समीप सड़क किनारे पलटी बस
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चालक-परिचालक समेत 17 लोग घायल हो गए। सात घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बस में 19 लोग सवार थे, जो साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह बदरीनाथ जा रही यात्री बस करीब 9.20 बजे देवप्रयाग से छह किमी पहले शिवमूूर्ति के ठीक सामने भरपूर गदेरे के दूसरी ओर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मलबे में पलट गई। दुर्घटना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पंतगांव के होटल व्यवसायी शिवंती राणाकोटी बस के अंदर घुस गए। उन्होंने कुछ घायलों को बस से निकालकर अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। बचाव दल ने घायलों को निकालकर सीएचसी देवप्रयाग भेजा। एक महिला की मौत बस के नीचे दबने से हुई जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। बस के नीचे दबी महिला के शव को निकालने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा। बस में ज्यादातर महिला और बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

एसडीएम नूपुर वर्मा और थाना प्रभारी देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार साहिबाबाद निवासी जैन परिवार के सदस्य बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। शनिवार को ऋषिकेश में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार तड़के जोशीमठ के लिए निकले थे। बस चालक ने दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया है। सात घायलों श्रेया जैन, वीरेंद्र जैन, प्रेमलता जैन, रश्मि जैन, हरेंद्र सिंह, रश्मि जैन-2, राजेश जैन को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए रेफर किया गया। वहीं राजेश जैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि हरेंद्र सिंह के अलावा अन्य सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में मृतक
सुषमा (64) पत्नी सुमित जैन व निशा जैन (51) पत्नी दिनेश जैन दोनों निवासी सेक्टर 5 राजेंद्रनगर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)।

दुर्घटना में घायल
अनुज जैन, विनीता जैन, सुहानी, आशिका, लवेन, रश्मि पत्नी राकेश जैन, रश्मि पत्नी अनूप जैन, श्रेया जैन, प्रशांत जैन, राजेश जैन, ऋषभ जैन व प्रेमलता जैन सभी निवासी साहिबाबाद, वीरेंद्र जैन निवासी महावीर नगर मेरठ, बस चालक कुलदीप सिंह निवासी ग्राम कंडी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश और परिचालक हरेंद्र सिंह निवासी इंद्रा इनक्लेव, लोनी रोड गाजियाबाद।


मलबा न होता तो होती भीषण दुर्घटना
देवप्रयाग। यहां बदरीनाथ हाईवे पर आल वेदर रोड कटिंग का मलबा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का काम कर रहा है। पिछले 20 दिनों में भरपूर गदेरे में रोड कटिंग के मलबे से दो बड़ी दुर्घटनाएं होने से बची। यदि बस थोड़ा आगे पलटती, तो खाई में जा लुढ़कती। विगत 21 मई को भी देवप्रयाग से नौ सवारियों को दिल्ली ले जा रहा एक छोटा वाहन मलबे में फंसने से खाई में गिरने से बच गया था। रविवार को हुई दुर्घटना में भी यही मलबा 17 लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed