फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उतराखंड की टीम चयनित

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उतराखंड की टीम चयनित

Sun, 10 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उतराखंड की टीम चयनित
-15 जून से मेरठ में शुरू होगी राष्ट्रीय कुश्ती
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अंडर-15 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शनिवार को आयोजित ट्रायल में उत्तराखंड टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता 15 जून से मेरठ में शुरू होगी।

नवाबगढ़ स्थित बंकिम मेमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन के कार्यालय में आयोजित ट्रायल में बालक वर्ग फ्री स्टाइल के 38 किग्रा वर्ग में हरिद्वार के अनमोल गौतम, 41 किलो में शांतिकुंज हरिद्वार के धीरज, 44 किग्रा में देहरादून के सन्नी यादव, 48 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के सुमित कुमार, 52 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के अर्पित कुमार, 57 किग्रा में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रज्ञेश, 62 किग्रा में हरिद्वार के अर्जुन लोहान, 68 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के अर्शित मिश्रा, 75 किग्रा में हरिद्वार के उदीत कुमार और 85 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के उमंग का चयन टीम के लिए किया गया है। गीको रोमन स्टाइल के 85 किग्रा में ऊधमसिंह नगर के धीरेंद्र और 75 किग्रा वर्ग में हरिद्वार के युवराज राठ का चयन टीम के लिए किया गया। वहीं बालिका वर्ग फ्री स्टाइल के 42 किग्रा वर्ग में हरिद्वार की डोली, 46 किग्राम वर्ग में शांतिकुंज हरिद्वार की नंदनी रावत, 50 किग्रा में देहरादून की हेमलता, 54 किग्रा वर्ग मे शांतिकुंज की अंशिका और 58 किग्रा वर्ग में शांतिकुंज की तान्या का चयन किया गया। इस मौके पर रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, प्रदीप कुमार, सचिन, जयवीर, नरेंद्र गिरी, नीरज अग्रवाल, बॉबी नौटियाल, हिमकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed