{"_id":"5b1c3aab4f1c1bf56e8b7320","slug":"15285766875-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन के अंतिम दिन दिखी लोक संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी सम्मेलन के अंतिम दिन दिखी लोक संस्कृति की छटा
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति मुंशी गांव की ओर से आयोजित प्रवासी मिलन समारोह का अंतिम दिन लोक संस्कृति और नृत्यों के नाम रहा। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर जंगू, बाजू, हारूल, तांदी, झैंता, रासो नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
प्रवासी सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त कमिश्नर कृष्ण दत्त भट्ट और बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अंतिम दिन लखस्यार, सकरोल, गड़ोग, खरक, मटोग, खोठा के ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सेवानिवृत्त कमिश्नर कृष्ण दत्त भट्ट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सुदूर बसे लोग भी अपनी संस्कृति से जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक करना है। देर रात तक पंचायती आंगन में लोक संस्कृति की छटा बिखरी रही। इस मौके पर प्रधान दिनेश तोमर, हाकम सिंह, नरेंद्र तोमर, दौलत सिंह, विनोद तोमर, आनंद तोमर, सुंदर सिंह, अर्जुन सिंह, रणवीर सिंह, चेन सिंह, राजेश, हुकम दास, मदीदास, संतू दास आदि मौजूद रहे।