{"_id":"5b1c3aa84f1c1baf6e8b7480","slug":"152857668420-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला, घरों में घुसा पानी, छुल्टाड़ में छानी ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला, घरों में घुसा पानी, छुल्टाड़ में छानी ढही
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/त्यूनी।
देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते ग्राम पंचायत लांघा के घरों, गोशालाओं में पानी भर गया। वहीं छुल्टाड़ में तेज बारिश के कारण आवासीय छानी ढह गई। इसके अलावा बारिश के पानी के तेज बहाव से सड़क के मलबे से फसलें बर्बाद हो गईं। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान आनंद सिंह तोमर ने बताया कि क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई बारिश से कई लोंगों के घरों और गोशालाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली गुल लाइट न होने से पसोली गांव में लोगों के रोजमर्रा के काम ठप हो गए हैं। बारिश का पानी घरों में घुसने से बाबूलाल, नरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि का जरूरी सामान बर्बाद हो गया है। एसडीएम जितेंद्र कुुमार ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं चकराता तहसील के ग्राम पंचायत छुल्टाड़ के अंतर्गत राठू खेड़ा में कुंदन पुत्र केशरू की दोमंजिला आवासीय छानी तेज बारिश से ढह गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने तहसील प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक से क्षति की रिपोर्ट मांगी है।