{"_id":"5b1c0de14f1c1ba96e8b7343","slug":"15285652211514-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियनों ने किया 14 जून से चक्का जाम का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियनों ने किया 14 जून से चक्का जाम का ऐलान
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। वाहनों पर स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध में राज्य की टैक्सी और सूमो यूनियन ने 14 जून से बेमियादी चक्का जाम का एलान किया है। परिवहन विभाग की ओर से स्पीड नियंत्रण करने के लिए छोटे वाहनों पर स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रक मशीन) लगाई जा रही है। टैक्सी यूनियनों की ओर से आंदोलन शुरू किया गया तो चारधाम यात्रा पर इसका असर पड़ेगा।
गढ़वाल मंडल टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश सचिव जगमोहन सिंह का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें तीखे मोड़ और लंबी दूरी तक चढ़ाई वाली हैं। लिहाजा वाहन की नियंत्रित तरीके से गति बढ़ा दी जाती है। स्पीड गवर्नर लगाने से चढ़ाई पर वाहन गति नहीं पकड़ पा रहे हैं और कई वाहन रुक रहे हैं। इसे देखते हुए विरोध में महासंघ ने चक्का जाम का निर्णय लिया गया है।