{"_id":"5b1c0cde4f1c1bf16e8b7140","slug":"152856496220-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब के लिए शुरु हुई हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब के लिए शुरु हुई हेली सेवा
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब के लिए चार दिन से बंद हेलीकॉप्टर सेवा शनिवार से दोबारा शुरू हो गई। सरकार की ओर से टेंडर प्रक्रिया के चलते गत पांच जून को हेमकुंड साहिब की हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई थी। शनिवार को डेक्कन के हेलीकॉप्टर ने घांघरिया के लिए शाम चार बजे उड़ान भरी।
डेक्कन हेली कंपनी के इंचार्ज संदीप ने बताया कि रविवार से सुबह आठ बजे से हेलीकॉप्टर सेवा पूर्व की भांति शुरू हो जाएगी। वहीं, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट से सचिव रविंद्र सिंह का कहना है कि इन दिनों लखनऊ में सोशल मीडिया पर हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बादल फटने जैसी झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इधर, चमोली की पुलिस अधीक्षक तृृप्ति भट्ट ने कहा कि हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा सुचारु चल रही है। यदि सोशल मीडिया पर हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बादल फटने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है, तो इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।