{"_id":"5b1c0cce4f1c1bb0318b609d","slug":"15285649461-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा सीआरआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा सीआरआर
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में शिक्षणेतर कर्मचारियों की नियुक्ति व पदोन्नतियों की नियमावली (सीआरआर) इस माह के अंत तक निर्धारित कर दी जाएगी। नियुक्ति व पदोन्नति नियमावली निर्धारण के लिए विवि प्रशासन व विशेषज्ञों की दिल्ली में बैठक की जा रही है।
गढ़वाल विवि में शिक्षणेतर कर्मचारी लंबे समय से शिक्षणेतर कर्मचारियों की नियुक्ति व पदोन्नतियों के लिए नियमावली निर्धारित किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कर्मचारी कई बार विवि प्रशासन से लिखित व मौखिक रूप से शिकायत भी कर चुके हैं। नियमावली निर्धारित न होने पर आक्रोशित कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। विवि में शिक्षणेतर कर्मचारियों की नियुक्ति व पदोन्नतियों की नियमावली तैयार करने के लिए बीते शुक्रवार से विवि के प्रशासनिक अधिकारियों व विशेषज्ञों की दिल्ली में बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में शामिल होने गए सहायक कुलसचिव प्रशासन संजय ध्यानी ने बताया कि इस माह के अंत तक सीआरआर (कैडर रिक्रूटमेंट रूल्स) निर्धारित कर दिया जाएगा।